कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोनिया को नोबल पुरस्कार की सिफारिश

नई दिल्ली, 30 सितंबर। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस वर्ष नोबल पुरस्कार देने की एक बार फिर सिफारिश की गई है। भारत में कार्यरत एक सामाजिक संस्था इंटरनेशल अवेकनिंग सेंटर ने नॉर्वे स्थित नोबल प्रतिष्ठान के निदेशक को पत्र लिखकर श्रीमती गांधी की इस पुरस्कार के लिए सातवीं बार सिफारिश की है। सेंटर अध्यक्ष मजाज मुंगेरी ने अपने पत्र में कहा है कि श्रीमती सोनिया गांधी ने दुनिया के सबसे ब़डे लोकतांत्रिक देश की नेता के रूप में शांति स्थापित करने में ब़डी भूमिका निभाई है और वह विश्व की एक शक्तिशाली महिला है। उनका जीवन मानवीय गरिमा, सेवा तथा विश्व बंधुत्व के लिए समर्पित है। उनके इन्हीं महत्वपूर्ण कार्यो को देखते हुए वर्ष 2009 के नोबल पुरस्कार के लिए हमने श्रीमती गांधी के नाम का अनुमोदन किया है। निस्संदेह वह सबसे योग्य प्रत्याशी हैं और उनको यह पुरस्कार मिलने से नोबल प्रतिष्ठान की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें