भारत समाचार
मुंबई को बॉम्बे जानबूझकर नहीं बोला गया: रणबीर

उन्होंने कहा कि मनसे प्रमुख ठाकरे की मुंबई संबोधन से भावनाएं जुडी हो सकती है और इसके लिए उनके पास उचित तथ्य भी हैं, लेकिन मुंबई को बॉम्बे जानबूझकर नहीं बोला गया है और इसके लिए करण जौहर माफी भी मांग चुके है। चूंकि "वेक अप सिड" फिल्म प्रदर्शित हो चुकी है और किसी अन्य फिल्म की तरह इसमें भी काफी धन लगा है, इसलिए लोगों तक सही तर्क पहुंचाना भी महत्वपूर्ण है। यह पूछने पर कि क्या "वेक अप सिड" के चरित्र सिड से उनकी वास्तविक जिंदगी मिलती-जुलती है, रणबीर ने कहा कि असल जिंदगी में वह सुबह जल्दी उठते है और हर दिन अपनी प्राथमिकताएं तय करते है। दीपिका पादुकोण को लेकर उनके परिवार की क्या है, इस सवाल पर उन्होंने कहा, दीपिका मम्मी-पापा को बेहद पसंद हैं।




















