भारत समाचार
आज लगेगा बलजीत की आंख में लैंस

बलजीत ने अलाबामा के बाल्टीमोर से फोन पर कहा कि दायी आंख सिकुडने शुरू हो गई है और बायी आंख की तुलना मे दबाव भी काफी कम था। इसलिए 10 दिन पहले आंख में पडने वाले दबाव में सुधार के लिए सिलिकान आयल का इस्तेमान किया गया। डाक्टर मेरी दायी आंख में लैंस लगायेगे। चार पांच दिन तक देखने के बाद मेरे भारत लौटने की तारीख पर फैसला हो जायेगा। इससे पहले बलजीत ने कहा था कि वह लेजर उपचार के बाद रंगो को पहचान पा रहे है।




















