सिडनी, 1 अक्टूबर। आस्ट्रेलियाई महिला तैराक जूडी हेनरी ने मात्र 25 साल की उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय तैराकी से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। हेनरी ने 2004 एथेंस ओलंपिक में विश्व रिकार्ड कायम करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते थे। वह कूल्हे की चोट के कारण पिछले दो वर्षाे से किसी भी प्र्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधत्व नहीं कर पाई है। अब वो संन्यास लेने का मन बना रही है।