कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिला हॉकी विश्व कप : चीन, कोरिया और अर्जेटीना की जीत

रोजारियो। अर्जेटीना में जारी महिला हॉकी विश्व कप में चीन, दक्षिण कोरिया और मेजबान टीम ने सोमवार को अपने-अपने खाते में जीत दर्ज की। मेजबान अर्जेटीना ने जहां अपना अजेय क्रम बरकरार रखते हुए पूल-बी के मुकाबले में इंग्लैंड को 2-0 से पराजित किया वहीं कोरिया ने दक्षिण अफ्रीका को 5-3 से और चीन ने स्पेन को 6-0 से हराया। इस जीत ने मेजबान टीम को पूल-ए की तालिका में 15 अंकों के साथ सबसे मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। मेजबान टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। इंग्लैंड को हालांकि पहली हार का सामना करना प़डा लेकिन वह भी सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। इंग्लैंड के 10 अंक हैं। कोरिया ने आठ, चीन ने छह, दक्षिण अफ्रीका ने तीन और स्पेन ने एक अंक जुटाया है। पूल-ए में हॉलैंड की टीम 12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है जबकि इस पूल में दूसरे स्थान के लिए जर्मनी और आस्टे्रलिया में भि़डंत है। दोनौं टीमों के नौ-नौ अंक हैं। इस पूल में भारत ने एक जीत के साथ तीन अंक जुटाए हैं। उसने रविवार को जापान को 2-0 से हराया था। भारतीय टीम को इससे पहले अपने तीन मैच गंवाने प़डे थे। मंगलवार को उसका सामना अंतिम लीग मुकाबले में न्यूजीलैंड के साथ होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें