नई दिल्ली। बीएसएनएल की कर्मचारी यूनियनों ने मंगलवार को अपनी देशव्यापी बेमियादी हडताल कुछ ही घंटों बाद वापस ले ली है। यूनियनों ने हडताल वापसी का निर्णय अपनी मांगों पर सुनवाई के लिए सरकार से आश्वासन मिलने के बाद किया।
सरकार ने कर्मचारी यूनियनों को आश्वासन दिया है कि बीएसएनएल में विनिवेश का मामला मंत्रियों के समूह के पास भेजा जाएगा। दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने कहा कि हमने यूनियनों को आश्वासन दिया है कि विनिवेश का मुद्दा मंत्रियों के समूह के पास भेजा जाएगा और बीएसएनएल से जुडे अन्य निर्णय करने से पहले उनसे सलाह-मशविरा किया जाएगा।
सैम पित्रोदा समिति ने बीएसएनएल की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए कंपनी में 30 प्रतिशत विनिवेश और एक लाख से अधिक कर्मचारियों की स्वैन्छिक सेवानिवृत्ति की सिफारिश की है।
भारत समाचार
बीएसएनएल कर्मियों ने वापस ली हडताल





















