कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ओलंपिक में सुरक्षित पुरूष फूटबॉल : ब्लास्टर

रियो डि जिनेरियो, 1 अक्टूबर। फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने कहा कि उम्र की सीमा को लेकर चल रही खींचतान के कारण पुरूष फुटबॉल को ओलंपिक से बाहर नहीं किया जाएगा। इस संबंध में फीका और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति एक सहमति पर बना सकती है।
ब्लाटर ने कहा कि फीफा के पास खिलाडियों के भाग लेने के तरीके पर चर्चा करने के लिए टास्क फोर्स है, लेकिन उन्होंने इस चिंता को खारिज कर दिया कि आईओसी के साथ अगर सहमति नहीं बन पाती है तो इससे पुरूष फुटबॉल ओलंपिक से बाहर हो जाएगा। उन्होंने फीफा वर्किग कमेटी की बैठक के बाद कहा कि मुझे नहीं लगता कि फुटबॉल ओलपिंक से बाहर हो जाएगा।
आईओसी पर अंतरराष्ट्रीय महासंघों की तरफ से जिम्मेदारियां है और हमारी ओलंपिक की तरफ जिम्मेदारियां है। फीफा चाहत है कि खिलाडियों की उम्र की सीमा मौजूदा 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी जाए, लेकिन वल्र्ड कप का अनुभव रखने वाले फुटबॉलरों को ओलंपिक में नहीं खेलने दिया जाए। वहीं आईओसी खिला़डयों की उम्र 23 साल रखना चाहता है। जिसमें तीन अधिक उम्र के खिलाडी भाग ले सके। लेकिन यूरोप के शीर्ष क्लब चाहते है कि फीफा इसे अंडर-21 का टूर्नामेंट बना दे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें