कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

1500 रूपए का कम्प्यूटर

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर तैयार 1,500 रूपए का टच स्क्रीन कंप्यूटर छात्रों को अगले साल जनवरी तक मिल जाएगा।
सरकार ने इस उद्देश्य के लिए जनवरी 2011 तक ऎसे एक लाख कंप्यूटरों की आपूर्ति के लिए इच्छुक कंपनियों से रूचि पत्र आमंत्रित किए है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव एन.के सिन्हा ने कहा कि ऎसे टच स्क्रीन कंप्यूटरों की आपूर्ति के लिए रूचि पत्र पेश किए जाएंगे। शर्त एवं पात्रता को पूरा करने वाली इच्छुक कंपनियां चार सप्ताह के अंदर रूचि पत्र पेश कर सकती हैं। कई विदेशी कंपनियों ने भी ऎसे कंप्यूटर तैयार करने की इच्छा जाहिर की है। सिन्हा ने कहा कि इच्छुक कंपनियों को रूचि पत्र में यह स्पष्ट रूप से बताना होगा कि वे किस प्रकार से 1,500 रूपए का कंप्यूटर तैयार करेंगी, उसकी गुणवत्ता कैसी होगी और उसे भविष्य में बेहतर बनाने की कितनी संभावना होगी। अधिकारी ने कहा कि इस परियोजना के तहत जनवरी 2011 तक चुनी गई कंपनी को एक लाख टच स्क्रीन कंप्यूटरों की आपूर्ति करनी होगी। यह कंप्यूटर एक ऎसा छोटा उपकरण है जिसमें काफी कुछ दर्ज किया जा सकता है। इसमें एलएएन व वाई फाई सुविधा भी मुहैया होगी। सौर ऊर्जा से चलने में सक्षम इस कंप्यूटर के जरिए सरकार विभिन्न विषयों में उलब्ध ई सामग्री को मुफ्त मुहैया कराएगी। सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को रियायत के आधार पर यह कंप्यूटर मुहैया कराएगी। इस कंप्यूटर में वीडिया वेब कांफ्रेंसिंग सुविधा के अलावा पीडीएफ, डीओसीएक्स, ओडीएस, जेईपीजी, जीआईएफ, बीएफपी, जिप, एसी3, एवीआई जैसे मल्टीमीडिया सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इसमें पीडीएफ रीडर और अनजिप उपकरण भी लगा होगा होगा। इसमें वृहद मीडिया फाइल संग्रहित करने की सुविधा भी होगी। जावा स्क्रिप्ट, पीडीएफ प्लग इन जावा जैसी इंटरनेट सुविधा मुहैया होगी। कंप्यूटर में दृश्य व श्रव्य कार्य के लिए वायरलेस संचार व्यवस्था होगी। इसके अलावा उसमें रिमोट उपकरण प्रबंधन क्षमता और डीपीटी, आईपीटीवी, डीटीएच जैसे मल्टी मीडिया सुविधा होगी। यह कंप्यूटर बैटरी, सौर ऊर्जा या हाइब्रिड कैपेसिटर के माध्यम से बिना रूके तीन घंटे तक चल सकता है। इसे बाहर से 32 जीबी के हार्ड डिस्क ड्राइव से भी जोडा जा सकेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें