कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पीजे थॉमस बने नए सतर्कता आयुक्त

नई दिल्ली। टेलिकॉम सचिव पीजे थॉमस आज नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किए गए। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में थॉमस को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

थॉमस 1973 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। थॉमस बिहार कैडर के 1969 बैच के आईएएस अधिकारी प्रत्यूश सिन्हा का स्थान लेंगे जिनका सीवीसी का चार वर्ष का कार्यकाल कल समाप्त हो गया। थॉमस के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, गृह मंत्री पी चिदंबरम, विधि मंत्री एम वीरप्पा मोइली, मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्ला व केबिनेट सचिव केएम चंद्रशेखर के अलावा कई लोग मौजूद थे। 

अन्य खबरें

अन्य खबरें