कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पटना: डॉक्टरों की ह़डताल जारी, पीएमसीएच में 50 मरे

पटना। वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) और दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) के जूनियर डॉक्टरों की ह़डताल शुक्रवार को भी जारी रही। इधर, राज्य मानवधिकार आयोग के ह़डताली जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने का निर्देश दिया है। पीएमसीएच के सूत्रों के अनुसार लोग राज्य सरकार से वेतन वृद्धि की मांग अरसे से करते आ रहे है लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इधर, डीएमसीएच की जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रभात ने दावा किया कि जूनियर डॉक्टरों की ह़डताल पूरी तरह सफल है। इधर, राज्य मानवाधिकार आयोग ने ह़डताली चिकित्सकों के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए उनका कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने का निर्देश दिया है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एस.एन.झा ने बताया कि आयोग का मानना है कि ह़डताली जूनियर डॉक्टरों का रवैया असंवैधानिक है। उन्होंने बताया कि आयोग ने राज्य सरकार को भी ह़डताल समाप्त कराने की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया गया है। ह़डताल के कारण मरीजों का पलायन जारी है। ह़डताल के दौरान पीएमसीएच में अब तक 50 लोगों से ज्यादा लोगोे की मौत की खबर है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें