रांची, 1 अक्टूबर। 34वें राष्ट्रीय खेलों का उद्धाटन झारखंड की राजधानी रांची में 21 नवंबर को और समापन पांच दिसंबर को होगा। खेल की स्पर्धाए रांची, जमशेदपुर और धनबाद में आयोजित किया जाएगा। झारखंड ओलंपिक संघ और आयोजन सचिव एसएम हाशमी ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ की गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने 34वें राष्ट्रीय खेलों के कार्यक्रमों को अंतिम स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि खेल की स्पर्धाए रांची, जमशेदपुर और धनबाद में आयोजित की जा रही है। हाशमी ने बताया कि कि 34वें राष्ट्रीय खेल में कुल 34 स्पर्धाए आयोजित की जाएंगी। इन खेलों मे से रांची में 23, जमशेदपुर में पांच और धनबाद में छह स्पर्धाए आयोजित होगी।