बिल गेट्स लगातार 16वें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति
Sep 30, 2009 10:46 PM
न्यूयॉर्क, 1 अक्टूबर। शेयर बाजारों में मची तबाही से अमेरिका के सबसे धनी व्यक्तियों की झोली 300 अरब डालर तक खाली हो गई, लेकिन साफ्टवेयर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया बिल गेट्स 50 अरब डालर की शुद्ध परिसम्पत्ति के साथ लगातार सोलहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने रहे। बिजनेस मैग्जीन "फोब्र्स" की सूची में वारेन बफे दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति रहे और उनका नेटवर्थ 40 अरब डालर रहा। फोब्र्स ने अमेरिका के 400 सबसे धनी व्यक्तियों की सूची जारी की है, जिसमें भारतीय मूल के भी चार व्यक्ति शामिल है। भारतीय मूल के लोगों में भरत देसाई 1.65 अरब डालर नेटवर्थ के साथ 212वें स्थान पर है, जबकि वेंचर कैपिटलिस्ट और गूगल के संस्थापक निदेशकों में से एक कवितर्क राम श्रीराम 1.45 अरब डालर के नेटवर्थ के साथ 272वें स्थान पर है। वहीं साफ्टवेयर उद्यमी रोमेश वाधवानी और उनका परिवार 1.4 अरब डालर के नेटवर्थ के साथ 277वें पायदान पर है। फोब्र्स ने भारतीय मूल के वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला को 347वें पायदान पर रखा है और उनका नेटवर्थ 1.1 अरब डालर है। पत्रिका ने कहा कि अमेरिका के लगभग सभी ब़डे धनी नागरिकों को इस साल झटका लगा है और 1982 से अब तक पांचवी बार ऎसा हुआ है जब अमेरिका के सबसे धनी व्यक्तियों के सामूहिक नेटवर्थ में गिरावट दर्ज की गई।