कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कर्नाटक, आंध्र में भारी वर्षा, 36 मरे

बेंगलुरू/हैदराबाद, 1 अक्टूबर। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कम से कम 36 लोगों के मारे जाने की खबर है। भारी बारिश से कई गांव डूब गए हैं, फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और संचार एव परिवहन संपर्क बाधित हो गया है। बंगाल की ख़ाडी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से दोनों राज्यों में भारी वर्षा हो रही है। अधिकारियों ने गुरूवार को जानकारी दी कि सबसे ज्यादा प्रभावित बीजापुर जिले में 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकतर लोगों की मौतें नदी में डूबने से या फिर मकान क्षतिग्रस्त हो जाने से हुई हैं। मुख्यमंत्री के एक प्रवक्ता ने बताया कि बारिश की वजह से कम से कम 30 लोगों के मरने की आशंका है। उन्होंने कहा, हम प्रभावित इलाकों से सूचनाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। राज्य में बारिश बुधवार रात से ही जारी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश शुक्रवार तक जारी रह सकती है। आंध्र प्रदेश के महबूबनगर और कुरनूल जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। महबूबनगर के अलवानपल्ली में नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि इसी जिले के अन्य इलाकों में तीन और लोगों की मौत हो गई। वायुसेना के एक हेलिकॉप्टर ने बुधवार को महबूबनगर जिले में फंसे पांच छात्रों को बाहर निकाला। मेहबूबनगर के तीन गांवों का जिले के अन्य हिस्सों से संपर्क टूट गया है। कुरनूल जिले में बारह हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री के. रोसैया ने गुरूवार सुबह स्थिति पर चर्चा करने के लिए उच्चा स्तरीय बैठक की थी। उन्होंने प्रभावित इलाकों में सहायता और बचाव कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें