कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर में मस्जिद में छिपे आतंकी की मौत

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभे़ड में घायल होने के बाद मस्जिद में छिपे लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी की मंगलवार सुबह मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बांदीपोरा जिले के दब्बन गांव की मस्जिद में छिपे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी की मौत हो जाने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके से घेराबंदी हटा ली है। पुलिस के अनुसार सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभे़ड में घायल होने के बाद एक आतंकवादी मस्जिद में जाकर छिप गया। उसे पक़डने के लिए सुरक्षाबलों ने मस्जिद की घेराबंदी कर ली थी। इस दौरान इमाम और गांव के लोगों ने उसे समर्पण करने के लिए कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया, ""आतंकवादी ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया था, लेकिन मस्जिद की पवित्रता के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई नहीं की।"" सोमवार को हुई मुठभे़ड में उसके एक साथी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था, जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकवादी विदेशी थे और उनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें