कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नडाल चाइना ओपन से करेगे वापसी

बीजिंग, 2 अक्टूबर। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाडी स्पेन के राफेल नडाल पेट दर्द की समस्या से उबर चुके है अब अगले सप्ताह चाइना ओपन में टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगे। नडाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि नडाल अगले सप्ताह कोर्ट पर वापसी करेंगे। उनके स्वास्थ्य की गहन जांच करने के बाद यह पाया गया है कि वह चाइना ओपन में खेलने के लिए पूरी तरह फिट है। 66 लाख डॉलर इनामी राशि वाले चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिलाओं के क्वालीफाइंग मुकाबले शुक्रवार से शुरू होंगे। स्थानीय ओलंपिक टेनिस सेंटर के हाई कोर्ट पर यह पिछले वर्ष ओलंपिक के बाद पहला बडा टूर्नामेट है। ओलंपिक में नडाल ने पुरूष एकल का स्वर्ण पदक जीता था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें