मुम्बई। भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सितंबर महीने में 4.4 अरब डॉलर का निवेश किया है।
पिछले चार सप्ताह में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में भारी खरीदारी की है इसके चलते देश का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 11 प्रतिशत बढ़ा है। शुक्रवार को एफआईआई ने भारतीय शेयर बाजारों में 29.73 करो़ड डॉलर की खरीदारी की जबकि इस साल एफआईआई ने अब तक 17.3 अरब डॉलर की खरीदारी की है। विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते इस साल बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक करीब 15 प्रतिशत बढ़ा है।





















