लंदन, 2 अक्टूबर। इंग्लैड टीम के स्टार खिलाडी टिम ब्रेसनन एक व्यक्ति द्वारा उनका मजाक बनाने हरकत से इतने खफा हो गए है कि सामाजिक मेजजोल (सोशल नेटवर्किग) वेबसाइट टि्वटर पर ही उसके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर किया। टि्वटर का उपयोग करने वाले एक व्यक्ति ने पिछले दिनों इसी वेबसाइट पर ही बे्रटनन की एक भद्दी तस्वीर डाल दी थी। इसके जवाब में बे्रसनन ने टि्वटर पर उस शख्स को अपशब्दों से भरा संदेश भेजा। "डेली मेल" के अनुसार बे्रसनन की इस हरकत के बाद उन पर माफी मांगने की दवाब बढ गया है। गौरतलब है कि काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर की ओर से खेलने वाले बे्रसनन फिलहाल चैपियंस ट्राफी में अपने टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में है। वैसे इस सोशल नेटवर्किग वेबसाइट का इस्तेमाल करने वाले बे्रसनन इकलौते खिलाडी नहीं है। उनके साथी जिमी एंडरसन और ग्रीम स्वान भी टि्वटर का खूब उपयोग करते है।