कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

किंगफिशर एयरलाइन्स को करोडों का नुकसान

मुंबई। निजी क्षेत्र की विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 419.96 करोड रूपए का नुकसान हुआ है। बंबई स्टॉक एक्सचेज बीएसई को दी गई सूचना के अनुसार पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 413.39 करोड रूपए का नुकसान हुआ है।
पिछले साल 31 दिसंबर को समाप्त हुई तिमाही के दौरान किंगफिशर एयरलाइन्स की आमदनी भी घटी है। इस अवधि में कंपनी को कुल 1352.45 करोड रूपए की आमदनी हुई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 1,447.83 करोड रूपए की रूपए की आमदनी हुई थी। 31 दिसंबर, 2009 तक मौजूदा वित्त वर्ष के 9 महीनों के दौरान कंपनी को कुल 1,075.32 करोड रूपए का नुकशान हो चुका है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,054 करोड रूपए का नुकसान हुआ था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें