बेंगलुरू, 3 अक्टूबर। लगातार बारिश के कारण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बुरा हाल है। बारिश के बाद दोनों राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है। बाढ़ से कर्नाटक में सबसे ज्यादा मौतें हुई। अब तक कर्नाटक में 104 और आंध्र प्रदेश में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल 130 लोग मारे जा चुके हैं। सेना की नावें और एयर फोर्स के हेलिकॉप्टर पानी के बीच फंसे सैक़डों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। उत्तरी कनार्टक में सबसे ज्यादा असर हुआ है। कर्नाटक के नौ जिलों मे भारी बारिश का असर हुआ है। आंध्र मे अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री के रोसैया ने स्थिति पर चर्चा करने के लिए उच्चा स्तरीय बैठक की थी। उन्होंने प्रभावित इलाकों मे सहायता और बचाव कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट कर दिया है।