लखनऊ। तेज बुखार से मरने वाली 13 वर्षीय किशोरी के पिता ने स्कूल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी को समय पर मेडिकल मदद नहीं उपलब्ध कराई गई।
सेंट पॉल स्कूल में छटी कक्षा की छात्रा अरूंधति वैश ने तेज बुखार व उलटी की शिकायत की थी लेकिन उसे कथित रूप से घर जाने की इजाजत नहीं दी गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अरूंधति के पिता संदीप वैश ने अपनी शिकायत में कहा है कि बच्ची जब घर लौटी तब उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी क्योंकि उसे उचित चिकित्सा मदद नहीं मिली। उसे तुरंत ही पास के एक डाक्टर और फिर अस्पताल ले जाया गया।





















