भारत समाचार
आंध्र में बाढ़ : कुरनूल-विजयव़ाडा को डूबने का खतरा

इन जगहों पर बाढ़ की वजह से फसलें तबाह हो गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पिछले तीन दिन में मूसलाधार बारिश की वजह से 30 लोगों की मौत हो चुकी हैं और कुरनूल व महबूबनगर के करीब 100 गांवों के सैक़डों लोग अभी भी लापता हैं। प्रकासम बैराज और नागार्जुन बांध में भारी जलप्रवाह की वजह से विजयव़ाडा और कृष्णा व गुंटूर के दूसरे हिस्सों के भी जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है। विजयव़ाडा के निचले इलाकों से शुक्रवार रात लोगों का पलायन जारी रहा।



















