कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

संदिग्ध नक्सलियों ने 2 की हत्या की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में गुरूवार को संदिग्ध नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी। झारग्राम के पुलिस प्रमुख प्रवीण त्रिपाठी ने बताया, ""जिले के झारग्राम में अगूईबोनी इलाके के नजदीक एकताल गांव में दो शव मिले हैं।

ये हत्याएं नक्सलियों ने की हैं। घटनास्थल से पर्चे भी बरामद किए गए हैं।"" त्रिपाठी ने कहा कि अभी दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पर्चे में कहा गया है कि दोनों माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के समर्थक थे और पुलिस के मुखबीर थे। इसीलिए सजा के तौर पर दोनों की हत्या की गई है। माकपा के स्थानीय नेताओं का कहना है कि दोनों पार्टी के समर्थक थे और पिछले कुछ महीनों से लापता थे। इस बीच, झारग्राम में राधानगर के नजदीक पंचखली में स्थानीय लोगों ने गुरूवार को हथियार लेकर जा रहे एक नक्सली को पक़ड लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें