लंदन। हॉलीवुड अभिनेता माइकल डगलस और उनकी पत्नी कैथरीन जीटा-जोन्स विवाह की 10वीं वर्षगांठ पर शादी की कसमें दोहराने की योजना बना रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, ""वे दोनों महसूस करते हैं कि शादी की कसमें दोहराने का विचार बहुत बढि़या है। वे एक-दूसरे को पाकर बहुत कृतज्ञ हैं।"" डगलस इन दिनों उनके गले के कैंसर का इलाज करा रहे हैं। उन्होंने 2000 में जीटा-जोन्स से विवाह किया था। छियासठ वर्षीय डगलस और 41 वर्षीय जीटा-जोन्स के दो बच्चो एक बेटा और एक बेटी हैं।
भारत समाचार
शादी की कसमें दोहराएंगे डगलस, जीटा-जोन्स





















