पटना, 3 अक्टूबर। बिहार के खगडिया जिले में गुरूवार की रात हुई 16 लोगों की हत्या के मामले में 37 लोगों को आरोपी बनाया गया है। खगडिया के पुलिस अधीक्षक इंद्रानंद मिश्रा ने शनिवार को बताया कि पी़डितों द्वारा दर्ज कराई प्राथमिकी में 37 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी पारोसिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की दो तथा बिहार सैन्य बल (बीएमपी) की एक टुक़डी को लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि खगडिया जिले के मोरकही थाना क्षेत्र में गुरूवार को नक्सली संगठन के संदिग्ध सदस्यों ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी ओपी यादव भी शामिल है।