कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नारायण मूर्ति ने एनडीटीवी के निदेशक पद से इस्तीफा दिया

मुंबई, 25 सितंबर। मीडिया कंपनी एनडीटीवी के निदेशक पद से आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलाजीज के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। एनडीटीवी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि मूर्ति ने अपनी अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से निदेशक मंडल में बने रहने में असमर्थता जताई है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा गया है कि इन्फोसिस के भीतर और बाहर अपनी प्रतिबद्धताओं तथा समय का दबाव बढ़ने के कारण नारायण मूर्ति ने एनडीटीवी के निदेशक मंडल में बने रहने में असमर्थता जताई है। हालांकि मूर्ति ने एनडीटीवी के संरक्षक के रूप में काम करने पर सहमति जताई है। मूर्ति एनडीटीवी में गैर कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के पद पर थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें