मुंबई, 4 अक्टूबर। ग्रासिम इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने सीमेंट कारोबार को अल्ट्राटेक में मिलाने की मंजूरी दे दी हैं। पहले ग्रासिम के सीमेंट कारोबार को नई कंपनी बनाकर अलग किया जाएगा। लेकिन लिस्टिंग के बाद उसका अल्ट्राटेक में विलय हो जाएगा। इस विलय के बाद आदित्य बि़डला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक देश की सबसे ब़डी सीमेंट कंपनी हो जाएगी। आदित्य बि़डला समूह ने अपनी दूसरी कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार को अल्ट्राटेक में मिलाने का फैसला किया है। इसके लिए पहले ग्रासिम के सीमेंट बिजनेस को समृद्धि सीमेंट नाम से नई कंपनी बनाकर अलग किया जाएगा। नई कंपनी समृद्धि सीमेंट की बाद में लिस्टिंग होगी और फिर अल्ट्राटेक में विलय हो जाएगा। इस तरह अल्ट्राटेक देश की सबसे ब़डी सीमेंट उत्पादक हो जाएगी। कंपनी की दलील है कि देश में सीमेंट की खपत बढ़ रही है इसलिए सीमेंट कारोबार को एक साथ मिलाकर और मजबूत करने की जरूरत है।