चण्डीगढ़। पंजाब सरकार ने पूर्व राज्यपाल सिद्धार्थ शंकर रे के सम्मान में रविवार को सात एवं आठ नवंबर को दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
रे का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को कोलकाता में निधन हो गया था। पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुके रहेंगे तथा दो दिनों तक किसी आधिकारिक मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
रे अप्रैल 1986 से दिसंबर 1989 तक पंजाब के राज्यपाल रहे थे। उस दौरान राज्य में खालिस्तानी उग्रवाद चरम पर था। वर्ष 1988 में शीर्ष पुलिस अधिकारी के.पी.एस. गिल के पंजाब पुलिस प्रमुख बनने के बाद उनके साथ मिलकर रे ने राज्य में उग्रवाद को कमजोर करने में सफलता पाई थी। रे का जन्म 1920 में दक्षिणी कोलकाता के एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता सुधीर कुमार रे प्रसिद्ध विधिवेत्ता थे और मां अपर्णा देवी देशबंधु चित्तरंजन दास की सबसे ब़डी बेटी थीं। ख्यातिप्राप्त बैरिस्टर रे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निकटतम सलाहकारों में से एक थे। देश में 25 जून 1975 को घोषित आपातकाल की रूपरेखा उन्होंने ही तैयार की थी।
भारत समाचार
रे के निधन पर पंजाब में दो दिवसीय राजकीय शोक





















