कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अवध एक्सप्रेस में विवाद में गोली चलाई, 1मौत

वडोदरा 5,अक्टूबर। गुजरात में शनिवार रात एक चलती रेलग़ाडी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। घटना दाहोद-गोधरा खंड के लीमखे़डा-पिपलोद सेक्शन में हुई। ट्रेन को यहां काफी देर तक रोका गया। गोधरा जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार टे्रन नंबर 9038 शनिवार को रतलाम से तय समय शाम 4.30 से साढे़ चार घंटा देर से रवाना हुई। कोच क्रमांक जीएस 074110 में सवार यात्री से पेंट्रीकार के वेटर ने खाने के रूपए मांगे। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि ऊपर वाली बर्थ में बैठे इस यात्री ने रिवॉल्वर निकालकर वेटर पर गोली चलाई।
वेटर के नीचे बैठने से गोली उप्र निवासी वीरेंद्रकु मार (25)को सिर में लग गई। कोच में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के मुताबिक घटना के समय अवध एक्सप्रेस में रतलाम आरपीएफ स्क्वॉड के जवान ड्यूटी पर तैनात थे। वहीं गुजरात पुलिस के जवान भी ट्रेन में दाहोद में चढे़ थे किंतु 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें