कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पोंटिंग ने छूआ 12,000 का आंक़डा

सेंचुरियन, 4 अक्टूबर। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने वनडे क्रिकेट में 12,000 रन पूरे कर लिये है। पोंटिंग ने इंग्लैण्ड के खिलाफ 111 रन की पारी खेली जिसके चलते उनकी टीम चैम्पियन्स ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची। पोंटिंग के अनुसार अब उनकी नजर सचिन के रिकॉर्ड पर है।
पोंटिंग वनडे क्रिकेट में हालांकि यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के सचिन तेंडुलकर और श्रीलंका के सनत जयसूर्या के बाद तीसरे बल्लेबाज है लेकिन सबसे तेजी से 12,000 हजार रन पूरे करने में वे सचिन के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 115 गेंदों पर नाबाद 111 रन ठोके और अपना 28वां वनडे शतक पूरा कर लिया।
अपने इस शतक के दौरान ही पोंटिंग ने 12,000 रनों का आंक़डा भी पार कर लिया। 34 वर्षीय पोंटिंग ने 14 वर्षो और 279 दिन का समय लेकर 314 पारियों में 12,000 रनों का आंक़डा छू लिया। सचिन के नाम सबसे तेजी से यह आंक़डा छूने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने में 13 साल और 73 दिन में 300 पारियां खेली। श्रीलंका के जयसूर्या 17 साल 123 दिनों में 379 पारियां खेलकर इस आंक़डे तक पहुंचे थे। सचिन के इस समय 430 मैचों से 16,903 रन है जबकि जयसूर्या 441 मैचों से 13,377 रन बना चुके है। पोटिंग के 323 मैचों से 12043 रन हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें