कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जम्मू-कश्मीर: पुलिस गोलीबारी में पांच घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में पथराव कर रही भीड को तितर बितर करने के लिए पुलिस द्वारा की गई कथित गोलीबारी में करीब पांच लोग घालय हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि युवाओं के समूह ने 25 वर्षीय मुबीना की मौत के विरोध में यहां सेकरीब 55 किलोमीटर दूर नतीपुरा गांव में कफ्र्यू के दौरान प्रदर्शन का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसूगैस के गोले छोडे और लाठीचार्ज किया लेकिन भीड उग्र हो गई और पथराव करने लगी। आंसूगैस के गोलों और लाठीचार्ज के बेअसर होने पर पुलिस ने गोलियां चलाई जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें श्रीनगर भेजा गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें