मुंबई, 5 अक्टूबर। दक्षिण भारत में भारी बारिश के कारण प्याज की फसल पर काफी बुरा असर प़डा है। दक्षिण भारत में प्याज की फसल इतनी खराब हुई है कि महाराष्ट्र से प्याज वहां भेजना प़ड रहा है। जिसके चलते महाराष्ट्र में प्याज की मांग पूरी नही हो पा रही है और इसलिए प्याज के दाम आसमान छू रहे है। सिर्फ एक हफ्ते के अंदर ही प्याज के दाम दोगुने हो गए है, और हालात जल्द सुधरते हुए भी नहीं दिख रहे है। मुंबई की मंडी में प्याज के दाम 8 से 9 रूपए किलो से बढ़कर 15 से 16 रूपए किलो तक हो गए है। और महाराष्ट्र की दूसरी मंडियों में प्याज के दाम तो और भी ज्यादा है। अगले 1-2 महीने में प्याज के दामों में कोई राहत मिलती हुई नहीं दिख रही हैं। क्योंकि जो नई फसल आएगी वो जरूरत के हिसाब से काफी कम होगी।