कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पुलिस आपत्ति दरकिनार कर दिया मनु शर्मा को पेरोल

नई दिल्ली। जेसिका लाल की हत्या के दोषी मनु शर्मा पर शीला सरकार की मेहरबानी की वजह से ही मिला था पेरोल। यह खुलासा पुलिस जांच में हुआ है।
मनु शर्मा को पेरोल पर रिहा करने पर दिल्ली पुलिस ने एतराज किया था, मगर शीला सरकार ने इसे दरकिनार कर मनु शर्मा को छो़डने की सिफारिश कर दी। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा था कि न तो मनु शर्मा की मां की सेहत खराब है औ न ही कारोबार को ब़डे नुकसान से बचाने के लिए मनु शर्मा को पेरोल देने की जरूरत है।
दिल्ली सरकार ने चंडीगढ़ पुलिस से भी रिपोर्ट तलब की थी, मगर उसने मनु शर्मा को पेरोल के लिए सहमति दे दी थी। दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को नजरअंदाज कर चंडीगढ़ पुलिस की रिपोर्ट को आधार बनाया और मनु शर्मा को पेरोल दे दिया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें