भारत समाचार
डीटीसी के बे़डे में 100 बसे और जु़डी

इन बसों में कुछ अतिरिक्त सुविधाएं है। सरकार का दावा है कि अगले साल मार्च तक राजधानी में करीब 3500 लो फ्लोर बसें चलने लगेंगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिवहन मंत्री अरविंदर सिंह लवली, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. किरण वालिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. त्रिपाठी, कॉमनवेल्थ गेम्स के विशेष सलाहकार रमेश नारायण स्वामी, डीटीसी नरेश कुमार व आला अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसों का बे़डा बढ़ाने के लिए डीटीसी ने 1744 नॉन एसी और 1163 एसी लो फ्लोर बसें खरीदने का आदेश दिया है।




















