कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शेयर बाजार की धीमी शुरूआत

मुंबई, 5 अक्टूबर। आज शेयर बाजारों में कारोबार की ठंडी शुरूआत हुई और बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ खुले। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स की नुकसान में चल रही कंपनियों में ग्रासिम, स्टारलाइट, आईसीआईसीआई बैक और डीएलएफ शामिल थी। डीमर्जन की खबरों से ग्रासिम के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत तक की गिरावट थी। सेंसेक्स की मुनाफ में चल रही टॉप कंपनियों में एचडीएफसी, भारती एयरटेल और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल थी। बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडोक्स नेगटिव थे। बैकिंग, रियल्टी और मेटन के इंडेक्स में खाली गिरावट नजर आ रही थी। इस समय सेंसेक्स 168 अंक की गिरावट के साथ 16966 के स्तर पर तथा निफ्टी 48 अंक गिरावट के साथ 5035 के स्तर है। शुक्रवर को गांधी जयंती के मौके पर शेयर बाजार बंद रहे थे। इससे एक दिन पहले गुरूवार का शेयर बाजारा में कारोबार का फ्लैट एंड हुआ था। फार्मा, ऑयल एंड गैस और ऑटों सेक्टर के शेयरों में गिरावट ने आईटी और एफएमसीजी के शेयरों में बढ़त से बाजार में आई तेजी पर ब्रेक लगाने का काम किया। बॉòम्बे स्टॉक एक्सचेज का सेंसेक्सन आठ अंक की तेजी के साथ 17135 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेसेक्स ऊचे में 17196 और नीचे में 17059 तक गया। निफ्टी भी एक अंक की गिरावट के साथ 5083 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊचें में 5111 और नीचे में 5057 तक गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें