लंदन। हॉलीवुड की मशूहर अभिनेत्री केटी होम्स ने उन खबरों को नकार दिया है जिनमें कहा गया था कि वह जल्द ही एक बार फिर मां बनने वाली हैं। केटी का कहना है कि कम से कम दो वर्षो तक वह बच्चा नहीं चाहती हैं।
वेबसाइट "डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके " के मुताबिक "डाउसन्स क्रीक" स्टार केटी को उनके पति टाम क्रूज से एक चार साल की बेटी सूरी है। वह कहती हैं कि फिलहाल एक बच्चे को संभालना ही ब़डा काम है। केटी बताती हैं, ""अगले दो वर्षों के बाद ऎसा हो सकता है लेकिन अभी मैं केवल सूरी पर ध्यान दे रही हूं।"" केटी और क्रूज ने वर्ष 2006 में विवाह किया था।
भारत समाचार
दूसरे बच्चे के लिए अभी तैयार नहीं हैं केटी





















