निखिल कुमार को नागालैंड के राज्यपाल की नियुक्ति मिली
Oct 5, 2009 4:55 AM
नई दिल्ली 5,अक्टूबर। बिहार के पूर्व सांसद निखिल कुमार अब नागालैंड के राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने रविवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। निखिल कुमार गुरूबचन जगत का स्थान लेंगे जिन्हें अभी नागालैंड का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं राजस्थान की अशोक गहलोत की पूर्ववर्ती सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ.कमला को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे दिनेश नंदन सहाय का स्थान लेंगी।