न्यूयार्क। रैप कलाकार शॉन कॉम्ब्स उर्फ पी. डीडी पर उनके एक पूर्व कर्मचारी ने उम्र के आधार पर भेदभाव करने के लिए 1.2 करो़ड डॉलर का दावा ठोक दिया है।
वेबसाइट "एस शोबिज डॉट कॉम" के मुताबिक फ्रांसिस्का स्पिरो का दावा है कि उन्होंने डीडी के करियर की शुरूआत की थी। उनका आरोप है कि वर्ष 2008 में उन्होंने कूल्हे की सर्जरी कराई थी जिसके बाद "बैड बॉय" कंपनी ने उनके बुजुर्ग होने की वजह से उन्हें नौकरी से निकाल दिया। इक्यावन वर्षीय फ्रांसिस्कों का दावा है कि डीडी को उनके स्वास्थ्य के प्रति जरा भी सहानुभूति नहीं थी और उन्होंने उन्हें कंपनी से निकालने का प्रयास किया था। मार्च 2010 में उन्हें कंपनी से निकाल दिया और उनकी जगह पर उनसे कम योग्य व कम अनुभवी लेकिन अधिक युवा महिला को नियुक्त कर दिया गया।
भारत समाचार
डीडी पर पूर्व कर्मचारी ने मुकदमा ठोका





















