कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उ़डीसा में हैजे की रोकथाम के लिए विशेष टीम

भुवनेश्वर। उ़डीसा में हैजा और दूसरी जलजनित बीमारियों पर रोक लगाने के लिए सोमवार को विशेष रूप से प्रशिक्षित राज्य बल के आठ सदस्यीय टीम को काम में लगाया गया। एक अधिकारी के मुताबिक अब तक इन बीमारियों से 39 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, जिलाधिकारी एनबी जवाले ने आईएएनएस को बताया कि राहत और बचाव कार्य में दक्ष Þउ़डीसा आपदा त्वरित कार्य बल" (ओडीआरएएफ) को पहुंच से बाहर वाले क्षेत्रों से मरीजों को लाने के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया, ÞÞ स्वास्थ्य अधिकारियों को एक नदी के चलते गुदारी ब्लॉक क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों में पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं। हमने (ओडीआरएएफ)को यहां नावों के साथ पहुंचने के लिए कहा है। पिछले कुछ सप्ताहों में 102 गांवों के करीब 660 मरीजों का इलाज किया गया है। अन्य स्वास्थ्य शिविरों और अस्पतालों में भी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ÞÞ एक डॉक्टर का कहना है कि इलाज के लिए मरीज अस्पताल नहीं आने चाहते, इसलिए बीमारी को फैलने से रोकने में परेशानी हो रही है। यही नहीं, सरकार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों को पैसे देकर भी प्रेरित कर रही है। सरकार की ओर से दिन में मरीज को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सौ और रात के समय पहुंचाने वाले व्यक्ति को दो सौ रूपये देने की घोषणा की गई है।

सरकार बीमार व्यक्ति को एक धोती और साबुन, जबकि बीमार महिला को स़ाडी और साबुन दे रही है। गौरतलब है कि भुवनेश्वर से 390 किलोमीटर दूर रायगदा की गिनती देश के अत्यंत पिछ़डे जिलों में होती है। यहां अक्सर भूख से लोगों की मौत हो जाती है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें