एयरपोर्ट पर छुटे हुए सामान की जानकारी अब इंटरनेट पर मिलेगी
Oct 5, 2009 9:53 PM
नई दिल्ली 6,अक्टूबर। हवाई यात्रा के दौरान आप हवाईअड्डे पर अपना कोई महत्वपूर्ण और कीमती सामान भूल जांए तो चिन्ता करने की कोई जरूरत नही है क्योंकि आगे से कोई भी खोया हुआ सामान आप इंटरनेट पर जाकर दोबार हासिल कर सकते है। एयरपोर्ट में सिक्योरिटी का इंतजाम करने वाली सीआईएसएफ जल्द ही लोगो के छो़डे गए सामान की लिस्ट और यात्रियों के नाम पते और सभी जानकारी अपलोड करेगी। सीआईएसएफ के मुताबिक देश के 55 एयरपोर्ट में लैपटॉप, मोबाइल फोन, हैंड बैग और गिफ्टस सबसे ज्यादा छूटते हैं। अब ये तमाम जानकारी, संबंधित एयरपोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।