कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

2012 तक डायरेक्शन फील्ड में आ जाऊंगा: सोहेल खान

अहमदाबाद, 7 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान का कहना है कि उनकी सलमान खान से किसी तरह की प्रतियोगिता नही हैं वे बहुत टैलेंटेड है और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" में भी हमने अपने बेस्ट देने की कोशिश की है। कहीं भी आपको महसूस नहीं होगा कि स्क्रीन पर दो भाई अभिनय कर रहे है। उन्होंने कहा कि संभवत: 2012 तक मैं डायरेक्शन फील्ड में आ जाऊंगा।
खानबंधु फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" के प्रमोशन के लिए सोमवार को अहमदाबाद में थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोहेल ने कहा कि हर किसी की जिंदगी में हादसे होते है कई तरह के मुश्किल पल आते है लेकिन हम उन्हें सकारात्मक रूप में लें तो हमें किसी तरह की परेशानी नहीं होती। इस फिल्म में यहीं बताने की कोशिश की हैं। वैसे तो यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म हैं, वहीं कुछ हिस्सा ज्यादा भावुक कर देने वाला हैं। और यहीं फिल्म की खासियत हैं।
फिल्म निर्देशन में जाने पर उनका कहना था कि फिलहाल तो स्क्रीन पर आने का मौका मिल रहा हैं, संभवत: 2012 तक मैं डायरेक्शन फील्ड में आ जाऊंगा। फैमिली सपोर्ट के बारे में उनका कहना था कि हमारी फैमिली शुरू से इंडस्ट्री में है इसलिए हमें कभी कोई समस्या नहीं आई, और परिजन हमें पूरा सहयोग देते हैं। इसलिए साथ में काम करने में और मजा आता हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें