कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत में आतंकी हमलों को अंजाम दे या फिर जेल जाए

नई दिल्ली 7,अक्टूबर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने सरेंडर कर चुके करीब 60 तालिबानिओं को फरमान सुनाया है कि या तो वे भारतीय हिस्से वाले कश्मीर में घुसे और आतंकी हमलों को अंजाम दें तथा सेना से लोहा ले या फिर जेल जाए। इन आतंकियों में 10-15 तालिबानी काफी कट्टर माने जाते हैं। ये लोग उत्तर कश्मीर के रास्ते घुसपैठ की कोशिश में है। ये तालिबान फिलहाल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में है।
रॉ को मिली ये रिपोर्ट अब गृह मंत्रालय के पास है। जानकारी के अनुसार कश्मीर के रास्ते भारत में घुसने की कोशिश कर रहे इन दर्जनों तालिबानियों को रोकने के लिए जम्मू-कश्मरी सरकार ने केंद्र से मदद मांगी है। गौरतलब है कि अमेरिकी की सख्ती के बाद पाकिस्तान तालिबान के खिलाफ मुहिम चला रहा है।
जिससे बचने के लिए तालिबान कश्मीर में घुसने की फिराक में हैं। अगर ये भारत में दाखिल होने में कामयाब रहे तो सुरक्षा व्यवस्था के सामने एक नया सिरदर्द होगा। मंगलवार को श्रीनगर में रॉ की इस सूचना पर सुरक्षा अधिकारियों की बैठक भी हुई और बीएसएफ को अलर्ट कर दिया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें