टोरंटो। दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की अधूरी तैयारियों पर हो रही बहस के बीच कनाडा के दो तीरंदाजों ने सुरक्षा और स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देते हुए इन खेलों से अपने नाम वापस ले लिए हैं।
ये दोनों तीरंदाज केविन टाटारिन और दिएत्मार ट्राइलस हैं। कोच रिचर्ड टॉलर के मुताबिक दोनों खिल़ाडी नई दिल्ली नहीं जाएंगे। कनाडा के मुक्केबाज समीर एल-मैस ने भी इस प्रतियोगिता से हटने का संकेत दिया है। गौरतलब है कि नई दिल्ली में तीन अक्टूबर से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलौं की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों के साथ ही कऩाडा भी पहले ही खुलकर अपनी चिंता जाहिर कर चुका है। दूसरी आयोजन समिति खेलों की तैयारियां पूरी होने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने का दावा कर रही है।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: कनाडा के 2 खिलाडियों ने नाम वापस लिए





















