मुंबई, 7 अक्टूबर। आज देश के शेयर बाजारों में कारोबार की तेज शुरूआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 110 अंक की बढत के साथ खुला। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स की मुनाफे में चल रही टॉप कंपनियों में आर कॉम, आईटीसी, टाटा स्टील और रिलायंस इन्फ्रा शामिल थी। सेंसेक्स की नुकसान में चल रही टॉप कंपनियां में इन्फोह्यसिस, विप्रो, एनटीपीसी और ओएनजीसी शमिल थी। मेटन और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में अच्छी बढत देखने को मिली। इस समय सेंसेक्स 122 अंक की बढत के साथ 17810 पर तथा निफ्टी भी 36 अंक के स्तर पर है। शेयर बाजारों में मंगलवार को शानदार रिकवरी की और सूचकांक बढत के साथ बंद हुए थे। एफएमसीजी, मेटल और बैकिंग के शेयरों में खासी बढत दर्ज की गई, जबकि टेलिकॉम और रियल्टी के शेयरों में गिरावट रही थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेज के निफ्टी सूचकांक मे 24 अंकों की बढत रही और यह 5,025 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान ऊचे में यह 5035 तक गया जबकि इसका निचला स्तर 4,921 रहा। बीएसई सेंसेक्स 92 अंकों की तेजी के साथ 16,959 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसका ऊचा लेवर 16,979 रहा, जबकि नीचे में यह 16,622 तक गया।