कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मेरे लायक भूमिकाएं मिल रही है : अमिताभ

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा कि उन्हीं फिल्मों को करना चाहते है, जो उन्हें न केवल प्रेरित करे, बल्कि उनके लिए उपयुक्त भी हो। अमिताभ ने कहा कि इस बात से खुश है कि जो भूमिकाएं उनके अनुकूल है, वहीं उन्हें मिल रही है। अपनी बहु प्रतीक्षित फिल्म रण के प्रचार के सिलसिले में बेंगलुरू के होटल ताज रिजेंसी में संवाददाताओं के साथ बातचीत में अमिताभ ने कहा कि राम गोपाल वर्मा जो चरित्र गढते है, वह हमें प्रेरित करते है और रण ऎसी ही एक फिल्म है, जिसमें करने में वाकई मुझे बहुत आनंद आया है। वर्मा ओर कन्नड फिल्म अभिनेता सुदीप के साथ कार्यक्रम में उपस्थित अमिताभ ने कहा कि वह इस बात से खुश है कि जो भूमिकाएं उनके अनुकूल है, वहीं उन्हें मिल रही है। सुदीप को इस फिल्म में उनकी भूमिका के लिए बधाई देते हुए अमिताभ ने कहा कि सुदीप ने इस फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि सुदीप बहुत प्रतिभावान और गंभीर अभिनेता है। उनका भविष्य उज्वल है। रण में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए अमिताभ ने कहा कि एक मीडिया समूह के मालिक, विजय हर्षवर्धन की भूमिका में है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें