कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आस्ट्रेलिया का क्रिकेट में दबदबा कम हो रहा है : अकरम

कराची, 26 अगस्त। पाक के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि आस्ट्रेलिया का एशेज श्रृंखला गंवाकर टेस्ट रैंकिग में चौथे स्थान पर खिसकना विश्व क्रिकेट के लिए अच्छा है। क्योकि इससे दूसरी टीमों को भविष्य में बेहतरीन प्रदर्शन का हौसला मिलेगा। अकरम ने कहा कि शुक है अब आस्ट्रेलिया हार रहा है और विश्व क्रिकेट में उसका दबदबा कम हो रहा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने कहा कि काश मै इस दौर में खेल रहा होता क्योकि जब मै खेलता था तब वह अपराजेय टीम थी। अकरम ने आगे और कहा आस्ट्रेलिया का अपराजेय होने का तिलिस्म टूट चुका है। उनके पास शेन वार्न और ग्लेन मैकग्रा का कोई विकल्प नहीं है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें