कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ऊषा को रूलाने वालों पर कार्यवाही होगी : एमपी सरकार

भोपाल, 7 अक्टूबर। ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत के लिए पदक जीतने वाली धावक पीटी ऊषा की कथित उपेक्षा करने वाले अधिकारियों पर शीघ्र ही कार्यवाही संभव है। मध्यप्रदेश सरकार ने इस मामले की तथा उनके ठहरने संबंधी गडबडी मामले की जांच के आदेश दिए है। मामले की जांच राज्य के खेल संचालक संजय चौधरी करेंगी। भारतीय खेल प्राधिकरण के एक कार्यक्रम और मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसो. की मेजबानी में राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स स्पर्धा के सिलसिले में सोमवार की सुबह भोपाल पहुंची ऊषा को एयरपोर्ट पर लेने कोई नहीं पहुंचा था। बाद में जब वे जैसे तैसे साई सेंटर पहुचंी तो वहां भी केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री एमएस गिल के कार्यक्रम में व्यस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने कथित रूप से उनकी की। इस घटनाक्रम से क्षुब्ध ऊषा स्वयं अपपनी व्यवस्था से शाम को इंडियन काफी हाऊस के होटल पहुंची और वही ठहर गई। बार में मीडिया से चर्चा के दौरान ऊर्षा का दर्द फूट पडा और बहते आंसूओं के बीच उन्होंने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाले खिलाडियों के साथ ऎसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें