कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चलती रेलग़ाडी में हिंसा, 1 की मौत, 3 घायल

रतलाम। भोपाल से अजमेर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में रविवार देर रात रतलाम के खाचरौद इलाके में चाकूबाजी और नीचे फेंके जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस के मुताबिक इंटरसिटी एक्सप्रेस में नागदा निवासी डॉक्टर शराफत खान का कुछ लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसी दौरान शराफत पर चाकू से वार कर ट्रेन से नीचे देंक दिया गया जिससे उनकी मौत हो गई। खाचरौद थाने के प्रभारी यू के तिवारी ने सेामवार को आईएएनएस को बताया है कि ट्रेन में हुए विवाद में शराफत के परिचित तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इनमें से गड्डू व असलम को खाचरौद में उपचार कराया गया है वहीं एक अन्य को नागदा से उज्जैन भेजा गया है। तिवारी के मुताबिक विवाद किससे और क्यों हुआ है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। शराफत के परिचित भी कोई जानकारी नहीं दे पा रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें