गढचिरोली, 8 अक्टूबर। महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में गुरूवार को हुए एक नक्सली हमले में 18 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरोली जिले में एक ग्राम पंचायत को आग लगा दी। नक्सली पुरादा पुलिस थाने के तहत रामगढ़ में आग लगाकर भाग गए। पुलिस ने बताया कि भामरागढ़ तालुका में लाहेरी के जंगलों में करीब एक घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी चली, इसमें दो नक्सली भी घायल हो गए। नक्सलियों के एक दल ने पुलिस पार्टी पर उस समय हमला कर दिया जब वह फुर्ती से लौट रही थी। सूत्रों ने बताया कि हमले में कितने पुलिसकर्मी घायल हुए इसकी अभी सही जानकारी नहीं मिल पाई है। यह वारदात झारखंड में पुलिस अधिकारी फ्रांसिस इंदुवर की हत्या के दो दिन बाद ही अंजाम दी गई है।