कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

1 अक्टूबर को रिलीज होगी अंजाना-अंजानी

नई दिल्ली। 24 सितंबर को रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के मद्देनजर कई बडी फिल्मों की रिलीज को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।
इनमें अजय देवगन व अक्षय खन्ना अभिनीत आक्रोश और रणबीर कपूर व प्रियंका चोपडा अभिनीत अंजाना-अंजानी है।
अंजाना-अंजानी के निर्माता साजिद नाडियावाला अपनी फिल्म को 1 अक्टूबर को रिलीज करना चाहते है, जबकि आक्रोश के निर्देशक प्रियदर्शन भी अपनी फिल्म को आठ अक्टूबर को रिलीज करना चाहते है। निर्देशक प्रियदर्शन ने मंगलवार को यहां फिल्म के रिलीज को टालने के बारे में कहा, अदालत के फैसले के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव किए जाने की आशंका को लेकर अब इस फिल्म को एक अक्टूबर के बजाए आठ अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक गंभीर विषय पर आधारित इस फिल्म को देख सके। गौरतलब है कि अदालत के फैसले के मद्देनजर रणबीर कपूर और प्रियंका चोपडा अभिनीत फिल्म अंजाना-अंजानी के रिलीज को भी टाल दिया गया है। पहले यह फिल्म 24 सितंबर को ही रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म एक अक्टूबर को रिलीज होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें