भारत समाचार
खिलाडियों की चिंताओं का समाधान होने तक वाडा पर रोक लगी

वाडा के साथ आईसीसी की अगले कुछ दिनों में बैठक होनी है इसलिए इस पर विचार करने के लिए गठित बोर्ड की भी एक बैठक होनी है जिसमें अभी लगभग तीन महीने का समय बाकी है। इन बैठकों के बाद ही तय किया जा सकेगा कि वाडा के इस नियम को लागू किया जाना है या नही तब तक,इस एक नियम के अलावा डोप टेस्ट के बाकी नियमों का पालन आईसीसी खिलाडियों के मामलें मे करता रहेगा। दरअसल, इसकी संभावना कम ही है कि भारतीय खिलाडी वाडा के इस नियम को मानने के लिए तैयार हो जाएंगे इसके कारण एक गतिरोध की स्थिति बन गई है।
आईसीसी ने इंटरनेशनल रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आईआरटीपी) नाम से एक समिति बनाई है जिसकी अध्यक्षता टीम करेगी। इस समिति में आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लॉरगेट, बीसीसीआई के सचिव एन श्रीनिवासन,आईसीसी के प्रमुख सलाहकार आईएस बिंद्रा और भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को शामिल किया गया है। आईसीसी के ड्रग्स टेस्टिंग पूल में भारत के 11 खिलाडियों के नाम है और इन सभी ने आपत्तियां दर्ज कराई है। वाडा नियमों के अनुसार इन खिलाडियों को हर चार महीने पर आईसीसी को यह सूचित करना होगा कि वो अगले तीन महीनों में किस दिन कहां होंगे ओर हर दिन एक घंटे का समय देना होगा जिसमे अगर डोपिंग एजेंसी चाहे तो उनके नमूने ले सके। बीसीसीआई और खिलाडियों का कहना है कि अगर सभी को ये पता होगा कि वे अगले तीन महीने किस दिन किस समय कहां होंगे तो इससे उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। कुछ खिलाडियों ने इसे निजी मामलों में दखल भी बताया है। हालांकि शुरूआत में बीसीसीआई ने कहा था कि खिलाडी वाडा निदे्रशें का पालन करेंगे पर मामला आसान और सुलझता नजर नहीं आता है।




















